बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से 17 जून 2021 को संध्या 8 बजे मेरे द्वारा यह जानकारी इकट्ठा की गई है।
![]() |
| कुदरा अंचल कार्यालय (फाइल फोटो) |
जैसा कि आप जानते है कि आपत्ती लगाने पर दाखिल खारिज रुकता है उसे ऑब्जेक्शन, किसी कारण से अगर दाखिल खारिज नहीं हो पाता है तो रिजेक्ट, अगर किसी खास कारण (नजराना) के बिना रुक जाए तो पेंडिंग, दाखिल खारिज वाद का निष्पादन हो जाने पर डिस्पोज नाम से जाना जाता है।
वित्तीय वर्ष 19-20 में 21 ऑब्जेक्शन, 569 रिजेक्ट,106 पेंडिंग और 2174 डिस्पोज केस है। यहां यह जानना जरूरी है कि 25 जुलाई 2019 और 13 अगस्त 2019 का दाखिल खारिज आवेदन पेंडिंग है। यानी वह ना ही ऑब्जेक्शन में है ना ही रिजेक्ट है। 2 साल से 106 ऐसे आवेदन दाखिल खारिज पर आपत्ति नहीं है फिर भी पेंडिंग है।
वहीं वित्तीय वर्ष 20-21 की बात की जाए तो ऑब्जेक्शन में 01 केस, रिजेक्शन में 237 और पेंडिंग 1059 केस है जबकि 1097 डिस्पोज हुआ है यानी जितना दाखिल खारिज हुआ है लगभग उतना अभी पेंडिंग है।
नई बात यह है कि वित्तीय वर्ष 21-22 जो अभी चल रहा है जिसमें 09 ऑब्जेक्शन, रिजेक्शन कोई नहीं , 315 पेंडिंग 25 डिस्पोज यानी टोटल 349 आवेदन पड़े हैं।
01 अप्रैल से शुरू इस नए वित्तीय वर्ष में 25 आवेदन का दाखिल खारिज हो गया है और 2 साल पहले का 106 आवेदन और 1 साल पहले का 1059 आवेदन पेंडिंग है।।
इस संबंध में कुदरा अंचल अधिकारी डॉ शशि सिंह ने बताया कि लॉगिन पर 25 कारणों में से 10 खास कारणों पर ही रिजेक्ट किया जा सकता है, 15 कारणों वाले वैसे आवेदन ना ही रिजेक्ट हो पा रहे हैं ना ही आवेदक रिजेक्शन के कारण संबंधी कोई डाक्यूमेंट्स दे पा रहे हैं। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है।
ध्यान दीजिए सरकार।
जनता है परेशान।।
कोई भी सेवा समय से नहीं मिलती है कुदरा अंचल में-
१. 18 नवंबर 19 को लगान निर्धारण हेतु दिया गया आवेदन डेढ़ साल से पेंडिंग। 3 महीने में होता है लगान का निर्धारण।
२. 22 फरवरी 21 का परिमार्जन आवेदन 4 महीने से पेंडिंग।एक महीने में करना है निष्पादन।
३. 23 सितंबर 2020 का भूमि धारण प्रमाण पत्र एलपीसी 9 महीने में बना।10 कार्य दिवस में मिलनी है सेवा।
४. 14 फरवरी 21 को सरकारी भूमि अतिक्रमण का आवेदन 4 महीने से पेंडिंग।
५. 10 मार्च 21 को नकल प्राप्त करने हेतु विहित प्रपत्र में टिकट साट कर दिया गया आवेदन 3 माह से पेंडिंग।
"लॉकडाउन अवधि को छोड़कर भी कार्य दिवस में निष्पादन का आकलन किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|