निजी कोष से लगाए गए 500 पौधे - Rtikudra.blogspot.com

भ्रष्टाचार और कुरीतियों पर लेखनी से प्रहार

Breaking

26 अगस्त 2019

निजी कोष से लगाए गए 500 पौधे

कैमूर जिला के कुदरा प्रखंड अंतर्गत  सिसवार पंचायत के बुड़हर हसनपुरा पथ पर पौधारोपण का कार्य किया गया। जनजीवन हरियाली व पौधारोपण के संरक्षण से प्रेरित हो पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश्वर कुशवाहा के नेतृत्व में छायादार व फलदार पौधे अशोक, यूकलिप्टस, कहु, शीशम, नींबू व अमरूद लगाये गये।नवयुवक व बच्चों द्वारा लगाए गए 500 पौधे को जीवित रखने व संरक्षण के लिए सभी युवा 10 पौधों को गोद ले जीवित रखने की शपथ ली। यह सराहनीय कार्य अपने निजी कोष से किया गया। इस नेक कार्य में  दीपक, अनुज, शशि, रामराज, राकेश, धीरेंद्र, निरंजन, मनीष,सतीश,नगेंद्र,जयराम, वेरिस्टर,तेजू, छठु, संतोष, परशुराम मिथिलेश, उदय प्रताप, मदन, मुन्ना, विनोद, मंजेश, प्रदीप,
पिंटू कुमार इत्यादि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|