कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत पंचपोखरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी)शरीफा कुंवर पर प्रखंड प्रमुख सुरेंद्र राम ने एक साथ दो पद पर लाभ लेने का आरोप लगाया है । प्रखंड प्रमुख के कार्यालय से निर्गत पत्र में अंकित है कि पूर्व में रसोईया के पद पर कार्यरत शरीफा कुंवर चुनाव आयोग से रसोईया पद छुपा कर चुनाव लड़ी व एक साथ दोनों पद पर रहकर राशि का लाभ ले रही है। प्रमुख ने आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुदरा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन, अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया, जिला पंचायती राज पदाधिकारी व जिलाधिकारी कैमूर से पंचायत समिति सदस्य की सदस्यता को अवैध करार देते हुए रद्द कर राशि की वसूली करने की मांग की है।
इस बाबत जब पंचायत समिति सदस्य
 |
| प्रमुख के कार्यालय से निर्गत पत्र |
से बात की गई तो उन्होंने बताया कि करीब 16 -17 साल से मध्य विद्यालय मुंजीया में रसोईया के पद पर कार्यरत हूं, और मेरा दोनों पद रहेगा।
एक तरफ जहां लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं दूसरी तरफ एक ही व्यक्ति का सरकार का 2 पद पर आसीन होकर दोनों का लाभ लेना कहां तक सही है यह तो वरीय अधिकारी के भेजे गए पत्रों पर हुई कार्रवाई से पता चलेगा।
 |
| कार्यालय में प्रखंड प्रमुख की फाइल फोटो |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|