सूचना मांगना जब बने परेशानी का सबब - Rtikudra.blogspot.com

भ्रष्टाचार और कुरीतियों पर लेखनी से प्रहार

Breaking

23 अगस्त 2019

सूचना मांगना जब बने परेशानी का सबब

अपने आवेदन पर हुयी कार्यवाही या लोक हित में मांगी गयी #सूचना , केंद्र या राज्य सरकार से मिलनेवाली सुविधा का लाभ न मिलने या  सरकारी कार्य में अनियमितता / फर्जीवाड़ा या सरकारी राशी का दुरूपयोग  मामले की जानकारी आर टी आई के तहत #सूचना मांगने वालो को गलत मुकदमो में फ़साये जाने या अन्य प्रकार से प्रताड़ित करने की खबरे हर दिन सुनने व देखने को मिलती है |
बिहार सरकार ,कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग पटना पत्र न. 8 / सु .अ .-15-20/09(1) का -9420 पटना दिनांक 18.09.2009  से  अनूप मुखर्जी मुख्य सचिव बिहार पटना द्वारा आदेशित है कि #सूचना  का अधिकार राज्य के जनता का एक लोकतान्त्रिक अधिकार है तथा जन साधारण के सशक्तिकरण प्रशासन में पारदर्शिता तथा सुशासन के उदेश्यों के पूर्ति के लिए प्रभावी अस्त्र है अतः सरकारी पदाधिकारी से अपेक्षा है की वे #सूचना मांगने वाले वक्तियो का सम्मान करते हुवे #सुचना उपलब्ध करने में सकारात्मक भूमिका निभाए |इसके विपरीत आचरण करनेवालों को कर्तब्य की उपेछा करने तथा कदाचार में लिप्त होने का दोषी माना जायेगा जिसके लिए विभागीय कार्यवाही एवं बृहद दंड भी दिया जा सकेगा |तथा  #सूचना मांगने वालो को गलत मुकदमो में फ़साये जाने या अन्य प्रकार से प्रताड़ित करने के आरोप में दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारी/कर्मचारी को कठोर सजा दी जाएगी |
बिहार प्रान्त से ऑनलाइन /ऑफलाइन सूचना के लिए 
 लोक हित में दो या दो से अधिक #सूचना मांगने वाले कैमूर जिले के आर टी आई कार्यकर्ता को सजग रहने की जरुरत है | वैसे लोग अपने नाम पता व संपर्क नम्बर के साथ 9771014710  से व्हाट्सएप से जुड़ सकते है |
                                             please like and share it. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|