किसानों को दिलाई गई पर्यावरण और भू जल संरक्षण सपथ , दी गई मान धन योजना की जानकारी - Rtikudra.blogspot.com

भ्रष्टाचार और कुरीतियों पर लेखनी से प्रहार

Breaking

24 अगस्त 2019

किसानों को दिलाई गई पर्यावरण और भू जल संरक्षण सपथ , दी गई मान धन योजना की जानकारी

कुदरा प्रखंड के नेवरास पंचायत भवन पर आम सभा का आयोजन कर पर्यावरण और भू जल  संरक्षण हेतु दाहिना हाथ आगे कर सपथ दिलाई गयी जिसमे लोगो ने निष्ठा पूर्वक  भगवान को साक्षी मानकर जल संचय करने व वृक्ष को सुरक्षित रखने की सपथ ली |
पंचायत  भवन पर बैठक  में शामिल लोग 

वही 18 से 40 वर्ष की आयु के किसानों को  60 वर्ष पूरा होने पर ₹3000 महीने की मिलने वाली पेंशन प्रधानमंत्री किसान मानधन (पेंशन) योजना  की जानकारी किसान सलाहकार निरंजन कुमार सिंह के द्वारा दी गयी |
पेंशन योजना की लिस्ट 
 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता व पूर्व वित्त मंत्री के निधन की जानकारी मिलने पर अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त की गई। 

 सभा में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू , किसान सलाहकार निरंजन कुमार सिंह, पंचायत रोजगार सेवक श्रवण कुमार ,पंचायत तकनीकी सहायक कौशल किशोर , आवास सहायक पुनीत कुमार विकास मित्र राजेश्वरी देवी सहित अनेको किसान उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|