विद्या का मंदिर एक बार फिर हुआ तार-तार,घर का इकलौता चिराग बुझा। - Rtikudra.blogspot.com

भ्रष्टाचार और कुरीतियों पर लेखनी से प्रहार

Breaking

02 सितंबर 2019

विद्या का मंदिर एक बार फिर हुआ तार-तार,घर का इकलौता चिराग बुझा।

 

 कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर अवस्थित ब्लॉसम पब्लिक स्कूल के स्टाप बाथरूम से सोमवार दोपहर करीब 2 बजे  छात्र का शव मिलने से पूरे बाजार में सनसनी फैल गई।

 विगत करीब एक माह पहले ही करंट के चपेट में आने से एक निजी विद्यालय में एक छात्र की मौत हुई थी फिर आज हुई एक दिल दहला देने वाली घटना।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  घटना कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत डेरवा पंचायत के भटौली गांव निवासी ओम प्रकाश राय उर्फ मुन्ना राय के एक 11 वर्षीय पुत्र की है जो वर्तमान में अध्ययन अध्यापन के लिए अपनी मां और बड़ी बहन के साथ महावीर स्थान के पास किराए के कमरे में रहता था। 

 मुन्ना राय के दो बेटे में एक की पहले हो चुकी है मृत्यु।उनके घर का चिराग बुझ गया।

मृतक आदित्य कुमार की माता लक्ष्मी देवी उसी विद्यालय में अध्यापिका के पद पर है। तीज व्रत होने के कारण मृतक की मां दो दिन की अवकाश पर थी।  मृतक के पिता के ओम प्रकाश राय उर्फ मुन्ना राय के लिखित आवेदन के अनुसार 11 वर्षीय पुत्र आदित्य उसी विद्यालय का वर्ग 5 का छात्र था उसकी बड़ी बहन छाया राय उसी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है । विद्यालय की पढ़ाई खत्म होने के बाद छुट्टी होने पर अपने भाई को ना पाकर छाया राय ने माइक में एनाउंस भी करवाई ।काफी खोजबीन के बाद स्कूल का स्टाफ बाथरूम बंद पाकर उसे धक्का देकर खोलने के बाद गले में पीला तार लगे बाथरूम के फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े आदित्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 विद्यालय के पोशाक में छाया राय, स्ट्रेचर पर पड़ा आदित्य
आवेदन में  विद्यालय के प्रिंसिपल हरिशंकर  सिन्हा  व निर्देशक संदीप कुमार सिन्हा सहित चार और शिक्षकों पर प्रताड़ित करने व घटना के बाद सहयोग न करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 2 को जाम कर पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग की जाने लगी। मौके पर मोहनिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व अंचलाधिकारी कुदरा द्वारा विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई कर उचित न्याय दिलाने की बात कह जाम को खाली करा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|