प्रखंड विकास पदाधिकारी कुदरा से 29 जून 2018 को #सूचना की मांग गई थी। मांगी गई सूचना में--
{कुदरा प्रखंड के कौन-कौन पंचायत में किस मद से सोलर लाइट लगाया गया है इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए एवं सोलर लाइट में आवंटित राशि और खर्च राशि का विवरण एजेंसी का नाम सोलर लाइट की मेंटेनेंस की जिम्मेदारी किसकी है वह कितने समय की है इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए} का जिक्र है।

#सूचना नहीं मिलने पर राज्य सूचना आयोग पटना में 19 मई 19 को सुनवाई की तिथि संधारित हुई है | जिसके पूर्व
प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर प्रतिवेदित किया गया है कि कुदरा प्रखंड अंतर्गत किसी भी ग्राम पंचायत में सोलर लाइट नहीं लगी है। जबकि 14वें वित्त, पंचम राज्य वित्त आयोग, बैकवर्ड रीजन ग्रांट फंड( बीआरजीएफ) के माध्यम से पंचायतों में सोलर लाइट लगने की खबर है।
मांगी गई #सूचना में अंकित है कि किस मद से कौन-कौन से पंचायत में सोलर लाइट लगाया गया है। अटल ज्योति योजना के अंतर्गत नवरास पंचायत में लगी सोलर प्लेट वाली लाइट की जानकारी प्रखंड मुख्यालय को नहीं है। माननीय सांसद श्री छेदी पासवान के सौजन्य से भारत सरकार द्वारा अटल ज्योति योजना (अजय)के तहत EESL का यूएम ग्रीन कंपनी के द्वारा नेवरास पंचायत में हर गली मुहल्ले चौक चौराहे पर लगे सोलर लाइट में से किसी की बैटरी किसी की प्लेट भी गायब हो चुकी है ।पर प्रखंड विकास पदाधिकारी तो यही कहेंगे कि किसी भी ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|