रविवार सुबह लापता युवक का गुरुवार दोपहर मिला शव - Rtikudra.blogspot.com

भ्रष्टाचार और कुरीतियों पर लेखनी से प्रहार

Breaking

26 सितंबर 2019

रविवार सुबह लापता युवक का गुरुवार दोपहर मिला शव

कुदरा थाना क्षेत्र के भदौला गांव निवासी रमेश पासवान का शव गुरुवार दोपहर गांव के बधार में मिला। गोपाल पासवान के दो पुत्रों में बड़े रमेश पासवान रविवार जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन सुबह करीब 6 बजे चेंबर पर धान की फसल को सींचने के लिए निकले लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। उनके नंबर पर फोन करने पर उनका नंबर कुछ देर रिंग होने के बाद स्विच ऑफ बताने लगा। जिससे बेचैनी और भी बढ़ गई।गांव घर मोहल्लों में खोजने के बाद अगले दिन नाते रिश्तेदारों में खोज की जाने लगी। जब कोई पता नहीं चला तो थक हार कर मंगलवार को कुदरा थाने में लापता होने का आवेदन दिया गया। गुरुवार दोपहर गांव के बधार में चेंबर के पास  धान में खाद डाल रहे किसान बदबू आने पर पास जाकर देखा तो नग्न अवस्था में गांव का ही रविवार को लापता युवक मृत दिखा। वही दूर मोबाइल फोन पड़ा हुआ था। कयास लगाया जा रहा है कि बार-बार फोन आने की वजह से मोबाइल फोन की बैटरी डिस्चार्ज हो गई होगी और स्विच ऑफ हो गया होगा।शव तथा वहां का स्थल देखने से 

मृतक की फाइल फोटो



 बिजली मारने का कयास लगाया जा रहा है। लापता युवक के शव मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई।जानकारी मिलने पर प्रशासन भी वहां पहुंची।  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रघुनाथ प्रसाद के साथ लापता केस के अनुसंधानकर्ता उदयभानु सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।पूछताछ करते हुए शव को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार मृतक की 4 माह की एक बेटी है। मृतक के छोटा भाई भोला पासवान सहित  परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
लोगों की जुटी भीड़


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|