बिजली विभाग द्वारा कैमूर जिले के लालापुर कुदरा को शहरी क्षेत्र घोषित कर DS2 की टैरीफ से बिल दिया जा रहा है। जबकि अगल-बगल के लोगों का कनेक्शन DS1 में है। खास बात यह है कि जिले में भभुआ नगर परिषद और मोहनिया नगर पंचायत है। बाकी सभी ग्राम पंचायत है। रसीद पर भी रूलर एरिया अंकित है। सरकार का राजस्व बढ़ाने के लिए उपभोक्ताओं की जेब ढीली करने का आसान तरीका अधिकारियों व कर्मियों द्वारा बनाया गया है जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
एक दूसरी शिकायत में,
आज से करीब 2 साल पहले विद्युत विच्छेदन के लिए आवेदन शुल्क के साथ 26 अगस्त 2017 को दिए गए आवेदन के आलोक में सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कुदरा के आदेश पर बिजली मिस्त्री द्वारा लाइन काटकर मीटर खोलकर रीडिंग सहित 06-09-17 को जमा किया गया था। जिसमें पूरे एमआर फ़ीस, डीसी फीस के साथ फाइनल बिल का भुगतान 18-09-17 को किया गया था। 2 साल बीतने के बाद भी आज भी 1697 रुपए बाकी दिखा रहा है ।इसकी #शिकायत जब 1912 /180 3456198 पर की गई तो भी उसका निवारण नहीं होने पर लोक #शिकायत निवारण में #शिकायत करने के साथ-साथ विभागीय अधिकारी को मेल से जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री के पोर्टल पर भी #शिकायत की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|