CBSE के अनुसार प्राइवेट स्कूल (निजी विद्यालय) के मानक । - Rtikudra.blogspot.com

भ्रष्टाचार और कुरीतियों पर लेखनी से प्रहार

Breaking

15 सितंबर 2019

CBSE के अनुसार प्राइवेट स्कूल (निजी विद्यालय) के मानक ।


सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मेरे द्वारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मांगी गई सूचना मे 1.निजी व सीबीएसई स्कूल के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन,2. वर्ग अनुसार किताब की संख्या, किताबों का वजन, किताबों के दाम, फीस, ड्रेस, ट्रांसपोर्ट फीस, पुनः नामांकन, खेल, कंप्यूटर, संगीत, कला के लिए मानक की प्रति। 3. टीचर की योग्यता, चयन की प्रक्रिया, मानदेय (सैलरी) के लिए जारी निर्देश की प्रमाणित प्रति पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जो सूचना दी है उसमें अंकित है कि इस संबंध में बोर्ड की संबद्धता नियमावली 2018  जो पब्लिक के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध है उसका अवलोकन करें।
सूचना में दिए वेबसाइट पर जाने पर मैंने पाया कि 18-10-18 को जारी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के सचिव अनुराग त्रिपाठी द्वारा 69 पेज का हस्ताक्षर युक्त बोर्ड की संबद्धता नियमावली है। जिसमें
1.लघु शीर्षक और संबद्धता
2. मानदंड संबद्धता के लिए
3.भूमि आवश्यकता
4. भौतिक अवसंरचना
5. कर्मचारी
6.वित्तीय संसाधन
7. स्कूल फीस
8.स्कूल प्रबंधन समिति
9.भूमिकाएं, जिम्मेदारियां, कर्तव्य और महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की शक्तियां।
10. प्रस्तुत करने, प्रसंस्करण अनुप्रयोगों और अनुमोदन से संबंधित प्रक्रियाएं।
11. विद्यालयों का निरीक्षण
12. दंड
13. दंड की प्रक्रिया के लिए प्रक्रिया
14. सामान्य नियम
15. विशेष प्रावधान
16.शिक्षकों की सेवा प्रशिक्षण में और गुणवत्ता मूल्यांकन संबद्धता समिति 17.व्याख्या,
18. निरसन और बचत परिशिष्ट- विभिन्न प्रमुखों के अधीन शुल्क की अनुसूची परिशिष्ट-डीईओ प्रमाण पत्र  एक्सटेंशन और अपग्रेडेशन संबद्धता के लिए फ्रेश एफिलिएशन DEO सर्टिफिकेट।
इत्यादि चीजें मानक के अनुरूप जरूरी हैं।
क्योंकि कुदरा में बहुत कम ही ऐसे विद्यालय हैं जिनके पास  खेल का मैदान, व्यावसायिक बिजली कनेक्शन, छात्र शिक्षक का अनुपात मानक के अनुरूप, बच्चों के संख्या के अनुरूप कक्षा में जगह,  ट्रांसपोर्ट से आने जाने वाले छात्र-छात्राओं के  अनुरूप विद्यालय के वाहन में सीट, विद्यालय में योग्यताधारी व प्रशिक्षित शिक्षक द्वारा अध्यापन कार्य, कला ,संगीत, कंप्यूटर, जनरेटर की व्यवस्था हो।
अब देखना यह है कि कैमूर जिले कुदरा प्रखंड के दो अलग अलग निजी विद्यालय में दो

  घटनाएं होने के बाद के  जांच प्रक्रिया में कितने विद्यालय सीबीएससी के मानक के अनुरूप पाए जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|