पौधारोपण में 701रूपया प्रति पौधा खर्च, जीवित पौधों की संख्या की जानकारी नहीं। - Rtikudra.blogspot.com

भ्रष्टाचार और कुरीतियों पर लेखनी से प्रहार

Breaking

28 अक्टूबर 2019

पौधारोपण में 701रूपया प्रति पौधा खर्च, जीवित पौधों की संख्या की जानकारी नहीं।

खबर पक्की है !

सरकार पौधारोपण में एक पौधे पर ₹701 खर्च की है। मांगी गई #सूचना के जवाब में एक पौधे की कीमत ₹15 एक गैबियन कि कीमत ₹350 और  प्रति पौधे लगाने की मजदूरी खर्च ₹336 दी गई है। बिहार के कैमूर जिला अंतर्गत कुदरा प्रखंड के चिलबिली पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक मुकेश कुमार ने पंचायत चिलबिली में कार्यशील पौधे की योजना का वर्णन में 1800 पौधे पर 1261800 रुपये खर्च की #सूचना दी है।
अनेको मैटर पर आयोग द्वारा किया गया पत्राचार
ग्रामीण विकास विभाग से 3 फरवरी को मांगी गई #सूचना में "महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत कुदरा प्रखंड में जनवरी 2010 से दिसंबर 2018 तक लगाए गए पौधे की संख्या, पौधा लगाने में होने होने वाले खर्च (गैबियन सहित खर्च की गई राशि) व अब तक जीवित पौधे की संख्या की प्रमाणित प्रति की मांग की गई थी।" #सूचना नहीं मिलने पर नियमानुसार 13-3-19 को प्रथम अपील 22-04-19 को द्वितीय अपील की गयी। तत्पश्चात ग्रामीण विकास विभाग के पत्रांक 443967 दिनांक 16/10/19 से आवेदन को  कार्यक्रम पदाधिकारी कुदरा को हस्तांतरित किया गया। जिसकी अपूर्ण सूचना (कुदरा प्रखंड के सभी पंचायतों की मांग की गई थी : #सूचना में जीवित पौधा की संख्या भी शामिल है) 28 अक्टूबर को निबंधित डाक के माध्यम से भेजी गई है।
मांगी गयी #सूचना व प्राप्त सूचना 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|