एटीएम कार्ड पर जारी दुर्घटना बीमा का सच - शाखा प्रबंधक की चुप्पी जायज है! - Rtikudra.blogspot.com

भ्रष्टाचार और कुरीतियों पर लेखनी से प्रहार

Breaking

17 दिसंबर 2019

एटीएम कार्ड पर जारी दुर्घटना बीमा का सच - शाखा प्रबंधक की चुप्पी जायज है!

सोशल मीडिया पर लिंक या पेपर कटिंग के माध्यम से खबर चर्चा में है कि खाता धारी को बैंक द्वारा जारी एटीएम कार्ड पर दुर्घटना बीमा है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
 इस बाबत जब मैंने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से #सूचना के अधिकार के तहत  सूचना मांगी की एटीएम कार्ड खाताधारक के दुर्घटना मृत्यु पर खाता धारक के नॉमिनी को एटीएम कार्ड बीमा राशि के तहत मिलने वाली राशि की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय जन #सूचना अधिकारी विनियमन विभाग मुंबई द्वारा प्राप्त सूचना में अंकित है कि इस संबंध में हमने कोई विशिष्ट अनुदेश जारी नहीं किया है।
 आज भी आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं एटीएम कार्ड धारक खाताधारकों की मृत्यु पर उनके नॉमिनी को दो से 5 लाख तक की बीमा की खबरें आपको गूगल सर्च पर मिल जाएंगी जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आदेश जारी नहीं किया तो पैसा आखिर देगा कौन सवालिया निशान? इसीलिए तो मैनेजर साहब चुप हैं!🤫

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|