कैमूर के रेलवे टेक्निशियन की उत्तर प्रदेश में संदिग्ध परिस्थिति में मौत - Rtikudra.blogspot.com

भ्रष्टाचार और कुरीतियों पर लेखनी से प्रहार

Breaking

26 अगस्त 2020

कैमूर के रेलवे टेक्निशियन की उत्तर प्रदेश में संदिग्ध परिस्थिति में मौत

कैमूर:--मोहनिया प्रखंड के भीट्टी गांव निवासी रामानंद सिंह का पुत्र सतीश  (उत्तर प्रदेश) रायबरेली के गौरीगंज में रेलवे डिपार्टमेंट में इलेक्ट्रिक टेक्निशियन की नौकरी अभी 10 दिन पहले ही ज्वाइन किया था कि सतीश के दोस्तों ने 18 अगस्त के शाम क्वार्टर पर ना होने और ड्यूटी ना जाने की खबर परिजनों को दी।परिजन पहुंचकर स्थानीय थाने में 19 तारीख को गुमशुदा का आवेदन देते हुए प्रशासन से खोज करने की मांग की थी। घटना के 5 दिन बाद रविवार को सरायमदन गांव के सामने शारदा नहर से शव को बरामद होने की खबर स्थानीय प्रशासन द्वारा मिली। मृत्यु की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन सूचना पाकर  प्रयागराज जिला के बहरिया थाना पहुंचे। जहां प्रशासन द्वारा  पंचनामा कर कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने डीकंपोज्ड हो रहे शव का दाह संस्कार किया। घर पर छोटा भाई नीतीश व उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है। सगे संबंधियों व रिश्तेदारों का तांता लगा है। वहीं एक तरफ मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा रहा दूसरी तरफ राजनीतिक नेताओं का भी आना जाना जारी रहा।
दो भाइयों में बड़े कुशाग्र बुद्धि वाला सतीश ग्रुप डी में इंदौर में कार्य करते हुए ग्रुप सी की परीक्षा दे सफल होकर टेक्नीशियन के पद पर 8 जुलाई को रायबरेली के गौरीगंज में योगदान किया था। परिजनों ने मौत के कारणों का पता लगाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। परिजनों को शंका है कि सहकर्मी की यह काली करतूत हो सकती है। परिजन प्रशासन व विभाग से जांच टीम गठित कर न्याय दिलाने  की गुहार लगाई है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|