दोस्तों संग पिकनिक मना कर लौट रहे इंजीनियरिंग छात्र की दर्दनाक मौत - Rtikudra.blogspot.com

भ्रष्टाचार और कुरीतियों पर लेखनी से प्रहार

Breaking

14 सितंबर 2020

दोस्तों संग पिकनिक मना कर लौट रहे इंजीनियरिंग छात्र की दर्दनाक मौत

 जिले का बहुचर्चित पिकनिक स्पॉट दुर्गावती जलाशय (करमचट डैम) से रविवार को पिकनिक मना कर घर लौटने के क्रम में हुए हादसे में नीतीश की मौत, राहुल गंभीर रूप से घायल।

नितीश की फाइल फोटो |

 कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत  सीसवार गांव के 16 से 20 वर्ष के एक दर्जन युवा छात्र  रविवार को टेंपू से पिकनिक मनाने गए थे कि शाम 7:30 बजे घर आने के क्रम में बसही पशु अस्पताल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर में टक्कर हो हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर दुर ट्रैक्टर खड़ा कर वाहन छोड़कर फरार हो गया इसी दौरान टेंपो चालक भी वहां से निकल गया। ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल नीतीश और राहुल को उपचार हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने नीतीश को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल राजेश श्रीवास्तव के 16 वर्षीय पुत्र राहुल का उपचार चल रहा है| दिल दहला देने वाली यह घटना छात्रों के लिए पिकनिक की खुशी की जगह दर्दनाक गम दे गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दुख की इस घड़ी में ढाढस बनाने वालों का धैर्य जवाब दे जा रहा है  करुण क्रंदन से माहौल गमगीन है।

खेती गृहस्ती से अपना घर चला रहे संजय कुशवाहा के दो पुत्र एवं एक पुत्री में बड़ा अजीत इलाहाबाद में एमटेक की पढ़ाई कर रहा है वही छोटी बहन आयुषी जो जिले में रहकर आई एस सी की तैयारी करती है जबकि नीतीश कोटा में आईआईटी इंजीनियरिंग का सेकंड ईयर का छात्र था| 

घटना के बाद पूर्व मुखिया राजेश्वर सिंह विपत्ति की घड़ी में परिजनों के  साथ और सहयोग में खड़े रहे और घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक निरंजन राम भी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|