तालाब में डूबने से मासूम की मौत, घर का इकलौता चिराग बुझा। - Rtikudra.blogspot.com

भ्रष्टाचार और कुरीतियों पर लेखनी से प्रहार

Breaking

03 मार्च 2021

तालाब में डूबने से मासूम की मौत, घर का इकलौता चिराग बुझा।


कैमूर जिला अंतर्गत कुदरा थाना क्षेत्र के नेवरास गांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के पश्चिम तालाब में डूबने से 9 वर्षीय मुकेश की मौत हो गई।घर के इकलौते चिराग की मौत से गांव में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।स्थानीय निवासी टून्नू सिंह जो खेती किसानी से गुजरा करते है उनका एकमात्र दुलारा बेटा आज हमेशा के लिए उन्हें अकेला छोड़कर चला गया | घर में छह साल की छोटी बेटी पूनम अपने भाई के वियोग में बेसुध सी कोने में पड़ी घर में क्रंदन के माहौल को बस देख रही। मुखिया, सरपंच और भावी प्रत्याशी सहित गांव के लोगों दिन भर दरवाजे पर परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे रहे। प्रशासन को सूचना मिलने पर कागजी कार्रवाई पूरा करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया। जहां से पोस्टमार्टम करा कर परिजनों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया।

मृतक के दरवाजे पर प्रशासन, मुखिया और ग्रामीण| 

लोगों में इस बात की चर्चा रही की यह घटना या दुर्घटना नहीं बल्कि चिमनी (ईट भट्ठा उद्योग) वाले और किसान की लापरवाही का नतीजा है।कृषि योग्य भूमि को 25 से 30 फीट गहरा खुदाई कर किसान धड़ल्ले से जहां मिट्टी बेच रहे हैं वही नियमों को अनदेखा कर चिमनी वाले मिट्टी काटकर कृषि योग्य भूमि को ताल पोखर से भी गहरा बना दे रहे हैं जिस में आए दिन हादसा होता रहता है। छोटे-छोटे बच्चे खेलने के क्रम उस गड्ढे में चले जाते हैं जहां गहराई का पता नहीं होता और डूबने से मौत होती है। अभी आज भी 10 फीट से ऊपर पानी उस गड्ढे में भरा हुआ है। जबकि रोड से वह गड्ढा करीब 30 फीट गहरा है। इससे पहले भी गांव में ऐसी घटनाएं हो चुकी है।स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आपदा या दुर्घटना नहीं बल्कि निजी स्वार्थ व घोर लापरवाही का नतीजा है।जिसमें अपने निजी भुमी के प्रकृतिक स्वरूप को व्यक्तिगत लाभ हेतु अवैध तरीके से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लोगो ने बताया की प्रशासन द्वारा घटनास्थल की भी जांच की गई।अब देखना यह है कि जांच सिर्फ कागजों में सिमट कर रह जाता है या संबंधित दोषियों पर कार्रवाई भी होती है।

शव के पास रोते बिलखते परिजन |






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|