अंचल कार्यालय में सरकारी भूमि अभिलेख नहीं - Rtikudra.blogspot.com

भ्रष्टाचार और कुरीतियों पर लेखनी से प्रहार

Breaking

अंचल कार्यालय में सरकारी भूमि अभिलेख नहीं

प्रदेश के सभी तालाब, आहर, कुआं समेत जल स्रोतों को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त करने की बात सुबे के मुखिया द्वारा पृथ्वी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कही गई है। अंचलाधिकारी कुदरा के कार्यालय से प्राप्त सूचना में कोई अभिलेख कार्यालय में संधारित नहीं अतः सूचना देय नहीं है कि सूचना दी गई है| कुदरा अंचल अंतर्गत नवरास, सकरी व चिलबिली पंचायत में चारागाह, ग्राम समाज, मरघट, तालाब, सैरात (जल स्रोत) की भूमि का खाता, खेसरा, रकबा व क्षेत्रफल तथा वर्तमान स्थिति की सूचना ऑनलाइन 04 फ़रवरी 19 को मांगी गयी जो 3 माह बाद 3 मई को मिली | तब तो सुबे के मुखिया द्वारा दिसंबर तक सभी जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कर जीर्णोद्धार कराने का आदेश सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह जाएगा क्योंकि कार्यालय को यह जानकारी नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मर्यादित शब्दों का प्रयोग कर कमेन्ट में अपनी राय दीजिये|